DailyChalisaDailyChalisaDevotion for every day

Lakshmi Aarti

लक्ष्मी आरती

ॐ जय लक्ष्मी माता देवी लक्ष्मी को समर्पित पारंपरिक आरती है, जिसे प्रतिदिन, शुक्रवार और दीपावली के दिन विशेष रूप से गाया जाता है। इसके पाठ से घर में सुख-समृद्धि, वैभव और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

॥ Aarti ॥

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।

तुमको निशिदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।

सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥

दुर्गा रुप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।

जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥

तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता।

कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥

जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।

सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।

खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥

शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता।

रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥

महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता।

उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥

समाप्त
DailyChalisa.com · /aarti/lakshmi